Thu, 30 Jul 2026
Post Details

जालंधर में कांग्रेसी विधायक के ऑफिस के सामने से चोरी, गैरज से गाड़ी की बैटरी लेकर चोर फरार, देखें Video

जालंधर में लगातार क्राइम का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। आए दिन चोरी की घटनाएं सामने आ रही हैं। नॉर्थ हलके के कांग्रेस विधायक बावा हैनरी के ऑफिस के सामने से आया है। जहां चोर गैराज में खड़ी कार की बैटरी लेकर फरार हो गए। यह घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। 

घटना की सीसीटीवी फुटेज आई सामने
सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि एक्टिवा सवार 2 चोर देर रात 1.15 बजे मुंह ढक एक्टिवा पर सवार 2 व्यक्ति आते है और गैराज में खड़ी गाड़ी की बैटरी निकालकर फरार हो जाते है। हैरानी की बात यह है कि दोमोरिया पुल के पास रात के समय पुलिस गश्त पर तैनात रहती है और घटना स्थल के सामने कांग्रेस विधायक का दफ्तर है। लेकिन उसके बावजूद चोरों द्वारा घटना को अंजाम दिया गया।

कार स्टार्ट न होने पर हुआ खुलासा
पीड़ित ने बताया कि उनका ड्राइवर बीते दिन गाड़ी गैराज में खड़ी करके चला गया था, लेकिन आज सुबह जब वह गाड़ी लेने पहुंचा तो गाड़ी स्टार्ट नहीं हुई। इस दौरान जब उसने गाड़ी की बैटरी चैक की तो गाड़ी से बैटरी गायब थी। जिसके बाद गाड़ी चालक ने गैराज के मालिक को सूचना दी। गैराज मालिक ने जब सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो एक्टिवा सवार 2 चोरों ने महज 14 मिनट में घटना को अंजाम दिया गया।
 

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 186619