Thu, 30 Jul 2026
Post Details

जालंधर में धार्मिक प्रोग्राम में दातर मारकर व्यक्ति की ह'त्या, हमलावरों ने जाते-जाते फायरिंग भी की, देखें Video

जालंधर में नागरा फाटक के पास गुरु नानक नगर में सालाना मेले में तेजधार हथियार के साथ हमला करके 25 साल के युवक की हत्या कर दी गई है। वहीं 3 लोग घायल हुए हैं। मृतक की पहचान गुरप्रीत उर्फ गोपी के रूप में हुई है। हत्या करने के बाद हमलावरों ने जाते-जाते गोलियां भी चलाई हैं। जिस कारण इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। 

बताया जा रहा है कि देर रात धार्मिक प्रोग्राम के दौरान 5 अज्ञात व्यक्ति आए और उन्होंने आते ही हथियार लहराने शुरू कर दिए। इस दौरान उन्हें जब हथियार लहराने से मना किया गया तो गाली गालौच करना शुरू कर दिया। इस दौरान धार्मिक स्थल से एक व्यक्ति ने उन्हें थप्पड़ मार दिया।

जिसके बाद वहां मौजूद लोगों ने मामला शांत करवाकर उन्हें वहां से भेज दिया गया। लेकिन कुछ देर बाद ही हमलावर दोबारा आए और उन्होंने गुरप्रीत पर दातर से हमला कर दिया। जिसमें उसकी मौत हो गई है। वहीं घटना में 2 महिलाएं भी जख्मी हुई हैं। 

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 186620