Thu, 30 Jul 2026
Post Details

पंजाब रोडवेज के बेड़े में पनबस की 371 बसों को शामिल करने की मंजूरी

ख़बरिस्तान नेटवर्क, चंडीगढ़ : पंजाब के वित्त, योजना, एक्साइज और टैक्सेशन मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने पनबस की 371 कर्ज मुक्त बसों को पंजाब रोडवेज के बेड़े में शामिल करने की मंजूरी दे दी है। 

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि पंजाब रोडवेज को फिर विकास की राह के प्रयास किए जा रहे है। उन्होंने कहा कि पंजाब रोडवेज के बेड़े में सिर्फ 115 बसें रह गई थी और इस विलय से यह संख्या 486 हो जाएंगी। विभाग की तरफ से इस वित्तीय वर्ष के दौरान इस फैसले के कारण आने वाले 73 करोड़ रुपए के खर्चे को पूरा करने के लिए बजट भी मंजूर किया गया है।

परिवहन विभाग के प्रस्ताव में शामिल अनुमानों के मुताबिक पूरे वित्तीय साल 2023-24 के लिए पंजाब रोडवेज की तरफ से इन 371 बसों को चलाने पर 138.70 करोड़ रुपए की आय के साथ 109.61 करोड़ रुपए का अनुमानित खर्चा होने की संभावना थी।

इस वित्तीय साल के बाकी रहते 8 महीनों के संशोधित अनुमानों के अनुसार पंजाब रोडवेज को 90 करोड़ रुपए की कमाई और 73 करोड़ रुपए के खर्चे निकालने के बाद 17 करोड़ रुपए का लाभ होने की उम्मीद है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 186694