Thu, 30 Jul 2026
Post Details

जालंधर में रसूखदार के घर केयरटेकर ने किया हंगामा, लगाए गंभीर आरोप

जालंधर में रसूखदार के घर पर मौजूद केयरटेकर महिला ने मालिक पर गंभीर आरोप लगाए है। महिला प्रिया मित्रा कोलकाता की रहने वाली है और दिल्ली से सोमनाथ कंपनी के जरिए केयरटेकर की नौकरी करने के लिए आई है। महिला ने बताया कि दिल्ली की कंपनी के जरिए उसकी जालंधर के रसूखदार के घर केयरटेकर की नौकरी मिली है। उसकी टिकट भी उक्त केयरटेकर मालिक की पत्नी द्वारा दिल्ली से जालंधर के लिए करवाई गई थी। 

महिला ने बताया कि वह एक सप्ताह से यहां बच्चों की देखभाल कर रही है। आरोप है कि बच्चे का पिता गंदी नजरों से उसे देखता है और देर रात एक से दो बजे वह उनके कमरे में घुस जाता है। महिला ने आरोप लगाए है कि जब उसने घर में ना रहने का विरोध करते हुए अपने पैसे मालिक से मांगे तो उसने पैसे देने के बाद उसके साथ मारपीट की। 

आरोप हैकि घर में स्टाफ लोग के सात देर रात तक दारू की पार्टी चलती है। घर में कई तरह से गंदे काम भी हो रहे है। इस वजह से परेशान होकर उसने मालिक को घर से जाने का कहा। आरोप है कि पहले मालिक पैसे देने से आनाकानी कर रहा था, लेकिन पैसे देने के बाद पब्लिक और पुुलिस कर्मी के साथ मारपीट की गई। 

महिला ने कहा कि उसके घर के मालिक का नाम नहीं पता है। इस दौरान महिला ने उक्त घर की मालिकन का फोन नंबर भी दिखाया। महिला ने कहा कि वह घर में 2 बच्चों की देखभाल करती है। वहीं स्टाफ लोगों के साथ गलत हरकतें होने की वीडियो महिला ने मोबाइल में दिखाई है। जिसमें स्टाफ के लड़का-लड़की बैठे है और गलत हरकतें कर रहे है। 

आरोप है कि घर की मालकिन से इसकी शिकायत की तो उन्होंने कहाकि घर में यह सब होता है, तुम्हें क्या परेशानी है। महिला ने कहाकि वह घटना की शिकायत पुलिस को करेंगी। महिला ने उक्त रसूखदार का घर भी दिखाया, जहां घटना स्थल पर पुलिस कर्मी मौजूद थे। वहीं इस घटना को लेकर अभी रसूखदार का कोई बयान सामने नहीं आया है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 186620