Thu, 30 Jul 2026
Post Details

जालंधर वेस्ट हलके में चोरों का आतंक जारी, 3 दुकानों को बनाया निशाना, देखें Video

जालंधर वेस्ट हलका अपराधों का गढ़ बना चुका है। आए दिन चोरी हत्या की वारदात सामने आ रही हैं। ताजा मामला ताजा मामला घास मंडी इलाके से सामने आया है जहां चोरों ने 15 अगस्त वाले दिन ही 3 दुकानों को अपना निशाना बनाया और वहां से कैश समेत दूसरे सामान लेकर फरार हो गए। चोरी की इस घटना से दुकानदार काफी परेशान हैं और पुलिस को लेकर उन्होंने अपनी भड़ास निकाली है। 

दुकान से 15 हजार की नगदी लेकर फरार
दुकानदार नरिंदर ने बताया कि 15 अगस्त को रात 11 बजे वह दुकान बंद करके घर चले गए। लेकिन आज सुबह 6 बजे फोन आया कि उनकी दुकान के शटर टूटे हुए है। जिसके बाद जब वह दुकान पर आए तो देखा तिजौरी से 15 हजार की नगदी, फोन की एक्सेसरीज़ सहित अन्य सामान लेकर फरार हो गए।  पहले भी उनकी दुकान पर चोरी हो चुकी है, लेकिन अब दूसरी बार चोरी होने से वह परेशान हो गए है।  

चोरों ने 3 दुकानों को बनाया निशाना
वहीं मनी एक्सेंज का काम करने वाले दुकानदार ने बताया कि उनकी दुकान सहित दो अन्य दुकानों को चोरों ने अपना निशाना बनाया है। जिसमें एक रोहित फैशन गैलरी और नंदा चिकन स्टोर से सामान और नगदी लेकर चोर फरार हो गए। वहीं सीसीटीवी कैमरों को भी चोरों ने तोड़ दिया और उसे अपने साथ ले गए।

तीसरे दुकानदार ने कहा कि उन्हें सुबह दुकान के ताले टूटने को लेकर अल सुबह 3 बजे फोन आया था। मौके पर आकर देखा कि चोर दुकान से एलईडी, फोन और 2 हजार की नगदी लेकर फरार हो गए। पुलिस को साढ़े 6 बजे इसकी जानकारी दी, पर पुलिस 8.30 बजे घटना स्थल पर पहुंची। दुकानदार का कहना है कि इ

पुलिस सिर्फ चालान काटने के लिए खड़ी रहती है
पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि चौक पर पुलिस नाका लगाकर सिर्फ चालान काटने तक सीमित है, लेकिन चोरों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। पुलिस कोई सुनवाई नहीं करती। रोजाना वेस्ट हलके में चोरी की वारदातों की घटनाएं सामने आती है। इलाके में पुलिस नाके के दौरान खानापूर्ति करके चली जाती है। दुकानदारों को पुलिस की नाकाबंदी से कोई राहत नहीं है।
 

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 186620