Thu, 30 Jul 2026
Post Details

अमेरिका में पंजाबी नौजवान के कारण गई 3 जान, हाईवे पर ट्रक के गलत टर्न होने के कारण गाड़ी टकराई, देखें Video

अमेरिका में पंजाबी नौजवान के कारण 3 लोगों की मौत हो गई। यह मौत लापरवाह ड्राइविंग के कारण हुई है। घटना की वीडियो भी सामने आई है जिसमें पंजाबी नौजवान गलत तरीके से टर्न ले रहा है, जिस कारण पीछे से आ रही गाड़ी उसमें टकरा जाती है। जिस कारण उसमें सवार 3 लोगों की मौत हो जाती है।

बताया जा रहा है कि फ्लोरिडा की सड़क पर गलत यू-टर्न लेने कारण हुआ। जिसके कारण पीछे से आ रही मिनी वैन ट्रक से टकरा गई। हालांकि इस हादसे में ट्रक ड्राइवर और उसके साथी कोई नुकसान नहीं पहुंचा है और वह पूरी तरह से सुरक्षित हैं। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है । साथ ही हादसे की वीडियो भी कब्जे में ले ली है।  

बता दें कि यह हादसा इतना भयावक था कि मिनी वैन बुरी तरह से ट्रक के नीचे घुस गई। जिसके कारण मिनी वैन के ड्राइवर और उसके दो यात्री की मौत हो गई। हालांकि ट्रक के चालक और उसके साथ को कोई चोट नहीं आई। 

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 186819