Thu, 30 Jul 2026
Post Details

इस यूटय़ूबर के खिलाफ SIT ने अदालत में दाखिल की 2500 पेज की चाजर्शीट पढ़ें पूरी खबर

 

इस यूटय़ूबर के खिलाफ SIT ने अदालत में दाखिल की 2500 पेज की चाजर्शीट 

पढ़ें पूरी खबर 

 

यूटय़ूबर ज्योति मल्होत्रा के खिलाफ हरियाणा पुलिस की विशेष जांच टीम (SIT) ने हिसार की अदालत में 2,500 पन्ने की चाजर्शीट दाखिल की है। ज्योति पर पाकिस्तान के लिए जासूसी करने का आरोप है। चाजर्शीट में दावा किया गया है कि उसके खिलाफ पुख्ता सबूत मिले हैं। पुलिस ने 16 मई को जासूसी के शक में ज्योति को गिरफ्तार किया था। पुलिस की मानें तो वह लंबे समय से पाकिस्तानी एजेंटों को गोपनीय जानकारी दे रही थी और उनके साथ लगातार संपर्क में थी।

इसके साथ ही पुलिस का कहना है कि शुरुआत में एक सामान्य यूटय़ूबर की तरह ज्योति ने ब्लॉग और वीडियो बनाए। लेकिन, पाकिस्तान यात्रा के दौरान खुफिया एजेंटों से वह मिली। ज्योति के फोन की जांच में पाकिस्तानी उच्चायोग के अधिकारी अहसान-उर-रहीम दानिश अली के साथ उनकी बातचीत के सबूत मिले। चाजर्शीट में उनके आईएसआई एजैंटों शाकिर, हसन अली और नासिर ढिल्लन से भी संबंधों का जिक्र है। ज्योति के वकील कुमार मुकेश ने कहा कि वे चाजर्शीट की समीक्षा के बाद कानूनी जवाब देंगे। इस मामले की अगली सुनवाई 18 अगस्त को होगी।

पुलिस के अनुसार, ज्योति ने 2023 में दिल्ली में पाकिस्तानी उच्चायोग का दौरा किया था, जहां उनकी मुलाकात दानिश से हुई। उस पर भारत की संवेदनशील जानकारी साझा करने और पाकिस्तान को सोशल मीडिया पर सकारात्मक दिखाने का आरोप है। दानिश को भारत सरकार ने 13 मई को अवांछित व्यक्ति घोषित कर देश से निकाल दिया था। जांच में पता चला कि ज्योति का एक पाकिस्तानी खुफिया एजैंट के साथ नजदीकी रिश्ता था और वे उसके साथ इंडोनेशिया के बाली भी गई थी।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 186772