Thu, 30 Jul 2026
Post Details

जालंधर में नाना-नानी सिर्फ इसलिए मार दी अपनी 6 महीने की दोहती, पुलिस के सामने कबूले गुनाह, देखें Video

जालंधर के भोगपुर के नजदीकी गांव डल्ला में 6 महीने की दोहती की हत्या के मामले में पुलिस ने नाना-नानी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान नानी दिलजीत कौर नाना तरसेम सिंह के रूप में हुई है। जब पुलिस ने दोनों आरोपियों से पूछताछ की तो उसमें कई बड़े खुलासे हुए।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि पठानकोट के रहने वाले सलिन्द्र कुमार शिकायत दी थी कि उसकी 6 महीने की बच्ची घर से गायब है। जब पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो पता चला की बच्ची के नाना-नानी ने उसे मारकर टोल प्लाजा के पास स्टार ढाबे की पिछली जगह पर बच्ची को फेंक दिया। पुलिस ने उस जगह पर जाकर बच्ची का शव बरामद कर लिया। बच्ची का शव बरामद करने के बाद पुलिस ने बच्ची के नाना-नानी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस ने जब दोनों आरोपियों से पूछताछ की तो उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी तरसेम और दिलजीत ने अपनी दोहती को महज इसलिए मार दिया कि क्योंकि वह चुप नहीं हो रही थी। जिसके चलते उन्होंने बच्ची को मारना का फैसला किया। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश कर 2 दिन का रिमांड हासिल कर लिया है। 

पुलिस ने आगे बताया कि सलिंद्र कुमार ने मनिंदर कौर से ढाई से पहले शादी की थी। शादी के बाद उसके घर एक लड़की अलीजा पैदा हुई थी जिसकी उम्र 6 महीने है। 15 दिन पहले सलिंद्र अपनी पत्नी और बेटी अलीजा को अपने ससुराल छोड़कर आया था। 8 अगस्त की शाम जब सलिंद्र ने अपनी पत्नी को फोन पर हालचाल पूछा, लेकिन उसकी पत्नी ने बेटी अलीजा के बारे में कुछ भी नहीं बताया। जहां उसे अंदेशा हुआ कि घर में कुछ ठीक नहीं है। 

इसी दौरान मनिंदर कौर के मां-बाप को उसके अफेयर के बारे में पता चला। जिससे वह परेशान हो गए। क्योंकि वह मनिंदर की पहली शादी की बेटी की भी परवरिश कर रहे थे। मनिंदर अब तक 4 शादियां कर चुकी है। अब एक और बेटी की परविश की देखभाल करने से वह परेशान हो चुके थे। रक्षाबंधन वाले दिन ही मनिंदर अपने प्रेमी के साथ बच्ची को घर में छोड़कर फरार हो गई। जिसके बाद बच्ची के नाना-नानी ने उसकी हत्या कर दी।

वहीं पुलिस ने मां मनिंदर कौर को भी हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पूछताछ में आगे भी और खुलासे की संभावना है। वहीं बच्ची का पोस्टमार्टम करवाया गया।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 186620