Thu, 30 Jul 2026
Post Details

घर से गहने व कीमती घड़ी चोरी, जांच में जुटी पुलिस  पढ़ें पूरी खबर 

घर से गहने व कीमती घड़ी चोरी, जांच में जुटी पुलिस 

पढ़ें पूरी खबर 

जालंधर : थाना सदर के अंतर्गत आते कुक्कड़ पिंड में चोरों ने एक घर से कीमती सामान चुरा लिया। सूचना मिलते ही थाना सदर पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी है। शिकायत में राज रानी ने बताया कि चोर उनके घर में घुसे और अलमारी में रखे कीमती सामान पर हाथ साफ कर गए। चोर उनके घर से सोने की चार अंगूठियां, एक सोने का टीका, कानों की बालियां और एक रोलैक्स घड़ी चोरी कर ले गए। चोरी का पता उस समय चला जब परिवार ने अलमारी खोली और सामान गायब पाया। लोगों का कहना है कि चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपितों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 186767