Thu, 30 Jul 2026
Post Details

जालंधर पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर एक्शन में, नशा तस्करों के घर खुद पहुंची तलाशी लेने, देखें Video

जालंधर में पुलिस की तरफ से लगातार नशे के खिलाफ चलाई जा रही है। ऑपरेशन कासो के तहत जालंधर पुलिस ने शहर में संदिग्ध इलाकों में लोगों के घरों की तालाशी ली। वहीं धानकियां मोहल्ले में भारी पुलिस फोर्स के साथ कमिश्नर धनप्रीत कौर मौके पर पहुंची। इस दौरान ज्वाइंट कमिश्नर, एडीसीपी-1 सहित कई पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद है।

इस इलाके में पहले भी कई बार पुलिस सर्च अभियान चला चुकी है और तस्करों के खिलाफ कार्रवाई भी की जा चुकी है। जिसके बाद आज पुलिस द्वारा फिर कुछ संदिग्ध लोगों की लिस्ट जारी की गई। जिसके बाद पुलिस ने संदिग्ध घरों में तालाशी ली। इस दौरान इलाका निवासियों में भारी पुलिस फोर्स को देखकर हड़कंप मच गया है।

पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने बताया कि आज 10 अलग-अलग संदिग्ध जगहों पर तालाशी ली जा रही है। अली मोहल्ला, कैंट सहित कई जगहों पर आज कार्रवाई की जा रही है। इसी के तहत ज्वाइंट सीपी, एडीसीपी-1 के साथ मिलकर आज कुछ घरों की तालाशी ली गई। 

उन्होंने आगे बताया कि अलग-अलग जगहों में घरों की ली गई तालाशी के दौरान पुलिस ने 4 एफआईआर दर्ज की है। इस दौरान कुछ नशा भी बरामद हुआ है। यह कार्रवाई लोगों द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर और पुलिस द्वारा लगातार संदिग्ध इलाकों में तस्करों के खिलाफ की गई है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 186620