Thu, 30 Jul 2026
Post Details

ट्रैवल एजेंट बृजेश मिश्रा की एक और मामले में गिरफ्तारी पढ़ें पूरी खबर

ट्रैवल एजेंट बृजेश मिश्रा की एक और मामले में गिरफ्तारी

पढ़ें पूरी खबर 

जालंधर : विदेश ठगी करने वाले कुख्यात ट्रैवल एजेंट बृजेश मिश्रा की पुलिस ने एक बार फिर गिरफ्तारी दिखाई है। एक और मामले में उसे गिरफ्तार किया गया है। थाना नंबर छह की पुलिस ने उसे तीसरे मामले में गिरफ्तार दिखाया है। इससे पहले भी वह कई मामलों में गिरफ्तार होकर जेल जा चुका है। पुलिस ने अब उसे एक और केस में रिमांड पर लेने की तैयारी की है। भेजने के नाम पर सैकड़ों छात्रों से

जांच में सामने आया है कि बृजेश मिश्रा का नेटवर्क न केवल पंजाब, बल्कि दिल्ली और मुंबई जैसे बड़े शहरों तक फैला हुआ था। उसका सीधा संपर्क फर्जी आइलेट्स कराने वाले रैकेट से था। इस नेटवर्क में 50 से अधिक लोग शामिल हैं। इसमें कुछ सरकारी अधिकारियों की संलिप्तता की भी आशंका जताई जा रही है। हालांकि अभी तक सभी की पहचान स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस को शक है कि यह गिरोह विदेशों तक फैला हुआ है और लंबे समय से छात्रों को ठगने का काम कर रहा है। बृजेश मिश्रा को जब पुलिस ने गिरफ्तार किया था तो सात दिन के रिमांड पर लिया था।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 186768