ਨਾਗਰਾ ਫਾਟਕ ਤੋਂ ਰਤਨ ਨਗਰ ਦੇ ਰਸਤੇ ਤੇ ਲਾਈਟਾਂ ਦੋ ਮਹੀਨੇ ਤੋਂ ਖਰਾਬ ਹੋਈਆਂ ਹਨ : ਰਣਜੀਤ ਕੌਰ ਰਾਣੋ
जालंधर में सवारियों से भरी बस और पिकअप गाड़ी के बीच भयानक टक्कर
तीन की हुई मौत; कई जख्मी
पढ़ें पूरी खबर
जालंधर : जालंधर–कपूरथला राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित गांव संगल सोल में दो वाहनों की जबरदस्त टक्कर में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा थाना मकसूदां के अधीन आने वाली मंड चौकी क्षेत्र में हुआ।
घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि यह हादसा बहुत जबरदस्त था और आते जाते राहगीरों ने घायल हुए लोगों को बाहर निकाला और इस हादसे संबंधी तुरंत पुलिस को जानकारी दी ।
हादसे की जानकारी मिलते ही थाना मकसूदां के एसएचओ बिक्रम सिंह और मंड चौकी इंचार्ज जंग बहादुर पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा इतना भीषण था कि घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों और राहगीरों ने हाईवे को जाम कर दिया, जिसके चलते सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।





Comments
No comments yet.