Thu, 30 Jul 2026
Post Details

जालंधर फगवाड़ा हाईवे पर शूगर मिल-गोल्ड जिम सहित कई ठिकानों पर ED की रेड

जालंधर फगवाड़ा हाईवे पर वाहिद संधर शुगर मिल, गोल्ड जिम और जरनैल सिंह वाहिद से जुड़े आवासीय व व्यावसायिक ठिकानों पर ईडी ने रेड की है। ईडी टीम ने रेड के दौरान अधिकारियों ने दस्तावेजों, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और वित्तीय लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड की गहन तलाशी ली। बताया जा रहा है कि ईडी की टीम ने यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग और वित्तीय अनियमितताओं से जुड़े एक मामले की जांच का हिस्सा है।

आपको बता दें कि लंबे समय से मिल और इसके मालिक जरनैल सिंह वाहिद पर किसानों के लगभग 40 करोड़ रुपये से अधिक बकाया भुगतान न करने और सरकारी जमीन के दुरुपयोग जैसे गंभीर आरोप लगे हुए हैं। बताया जा रहा है कि यह मामला उन शिकायतों से जुड़ा है, जिनमें मिल पर किसानों के भुगतान रोकने के आरोप हैं।

कई सालों से किसान इस बकाये की अदायगी को लेकर विरोध जता चुके हैं। ईडी अब जांच कर रही है कि कहीं इस रकम का उपयोग अवैध लेन-देन या मनी लॉन्ड्रिंग में तो नहीं किया गया।

ईडी ने आधिकारिक तौर पर छापेमारी के नतीजों पर बयान जारी नहीं किया है। हालांकि, अधिकारियों का कहना है कि जब्त किए गए दस्तावेजों और डिजिटल सबूतों की जांच के बाद मामले में आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 186619