Thu, 30 Jul 2026
Post Details

पंजाब पुलिस बेकसूर निहते लोगो पर गोलिया चलाने वालो गोली से जवाब दे नकेल कसे-अशोक सरीन हिक्की* 

*बेख़ौफ़ अपराधियों की वजह से व्यापारियों,दुकानदारों,डॉक्टरों में ख़ौफ़* 

जालंधर 19 अगस्त (सोनू) : )मंगलवार को देर शाम कैंट विधानसभा के अर्बन एस्टेट इलाके मे जालंधर के प्रसिद्ध डॉक्टर पर अनजान लोगो द्वारा गोलिया चलाकर घायल करने की घटना की निंदा करते हुए जालंधर भाजपा के महामंत्री अशोक सरीन हिक्की ने पंजाब पुलिस के डी.जी.पी और जालंधर पुलिस कमिश्नर से अपील कर बोला हर रोज गोलीबारी,फिरौती मांगने की घटनाये हो रही है।अब समय आ गया है की बेकसूर निहते लोगो पर गोलिया चलाने वालो को पुलिस गोली से जवाब देकर नकेल कसे।क्युकी दिन प्रतिदिन अपराधियों के हौंसले बुलंद हो गये है।जिसके चलते जालंधर के व्यापारियों,दुकानदारों,डॉक्टरों समेत आम जनता में दहशत का माहौल बना हुआ है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 186988