Thu, 30 Jul 2026
Post Details

पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट को मिली बम की धमकी, मचा हड़कंप  पढ़ें पूरी खबर 

पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट को मिली बम की धमकी, मचा हड़कंप 

पढ़ें पूरी खबर 

पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट को बुधवार सुबह ईमेल के माध्यम से बम धमाके की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। धमकी भरी ईमेल हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार की अधिकृत मेल आइडी पर आई। ईमेल में लिखा था कि दोपहर 1.30 बजे हाई कोर्ट में एक से अधिक धमाके होंगे।

सूचना के बाद तुरंत सुरक्षा बढ़ा दी गई और अदालत की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दी गई। आपरेशन सेल के कमांडो, बम निरोधक दस्ते व डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंचे जिन्होंने दो घंटे तक हाई कोर्ट की तलाशी की। कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई। दोपहर दो बजे के बाद मुख्य गेट खोला गया और वकील फिर से अदालत में दाखिल हुए।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 186772