Thu, 30 Jul 2026
Post Details

हिमाचल की वादियों के बीच ढाबे पर खाना खाने वालों के लिए अहम खबर, ढाबे पर यह काम करता दिखा युवक, देखें Video

हिमाचल के पहाड़ों में ढाबे से खाना खाने के शौकीनों के लिए यह खबर बेहद जरूरी है। क्योंकि बद्दी के एक ढाबे से खाना बना रहे व्यक्ति की तरफ से रोटी पर थूकने की वीडियो सामने आई है। वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है। 

दरअसल वायरल हो रही वायरल वीडियो बद्दी के साईं रोड के ढाबे की है। जहां रोटी बनाते समय उस पर थूकने वाले व्यक्ति की किसी ने वीडियो बना ली। वायरल वीडियो वीरवार रात करीब 10 बजे की बताई जा रही है। वीडियो बनाने वाला व्यक्ति दावा कर रहा है कि रोटी बनाने वाला कर्मचारी इस पर थूकता था।

इसके बाद स्थानीय निवासी राजेश जिंदल ने पुलिस को शिकायत दी। वीडियो वायरल होने के बाद इलाके के लोगों में काफी गुस्सा देखने को मिला। जिसके बाद पुलिस ने इस मामले पर कार्रवाई करते हुए मालिक और कर्मचारी पर केस दर्ज कर लिया है।  पुलिस ने ढाबा मालिक मोहम्मद मुस्ताज और कर्मचारी मोहम्मद निजाम से पूछताछ कर रही है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 186665