Thu, 30 Jul 2026
Post Details

पंजाब के सुल्तानपुर लोधी में टूटा बांध, किसानों में दहशत, देखें Video

पंजाब में लगातार बारिश होने के कारण कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। वहीं ब्यास नदी में पानी का स्तर बढ़ने के कारण किसानों की चिंता बढ़ते ही जा रही है। वहीं अब कपूरथला के सुल्तानपुर लोधी में एक बांध टूट गया है। जिस कारण किसानों में दहशत का माहौल बन गया है।

बताया जा रहा है कि सुल्तानपुर लोधी के आहली कलां गांव में एडवांस आरजी बांध टूट गया है। बांध के टूटने के बाद तुरंत वहां पर किसानों ने उसे जोड़ने की कोशिशें कर रहे हैं। 2 साल पहले ही भी बांध टूट गया था, जिस कारण किसानों की हजारों एकड़ की फसल बर्बाद हो गई थी। 

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 186714