Thu, 30 Jul 2026
Post Details

भारी बारिश का असर: जालंधर में सरकारी इमारत की सीलिंग गिरी, देखें Video

पंजाब में लगातार हो रही बारिश से हालात बेहद खराब होने लग गए है। कई शहरों में इमारतें गिरने की घटनाएं सामने आ रही है। वहीं जालंधर के सर्किट हाउस मे इमारत की सिलिंग टूटकर गिर गई और छतों से पानी भी रिस रहा है। इसकी वीडियो भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि छतों से पानी गिरने से रोकने के लिए फर्श पर बाल्टी रखी हुई है। दूसरी ओर सिलिंग फर्श पर गिर गई है। 

गनीमत यह रही कि घटना के दौरान कमरे में कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। इस घटना से पहले आज सुबह बस्तीयाद इलाके में 3 मंजिला इमारत गिरने की घटना सामने आई थी। घटना के दौरान परिवार के दोनों सदस्य दूध लेने के लिए गए हुए थे। जिसके चलते बड़ा हादसा होने से टल गया।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 186688