मशहूर क्रिकेटर के साथ पुलिस ने की मारपीट, एयरपोर्ट से घर जा रहे था
जब-जब देश पर संकट आया, पंजाब ने हमेशा अपने सीने पर झेला': केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान
पढ़ें पूरी खबर
पंजाब (राजन) : केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बाढ़ प्रभावित पंजाब को देश का गौरव बताते हुए कहा कि जब-जब देश पर संकट आया है, पंजाब ने हमेशा अपने सीने पर झेला है। उन्होंने कहा कि देश की सेवा में पंजाब की भूमिका अतुलनीय रही है और इसके लिए वह पंजाब को प्रणाम करते हैं।
अब तक करीब 1400 गांव बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। उन्होंने कहा कि वह स्वयं इन गांवों का दौरा करेंगे, वहां के लोगों से मिलकर उनकी परेशानियां समझेंगे और फसलों व संपत्ति को हुए नुकसान का भी जायजा लेंगे।
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें हालात का आकलन करने के लिए पंजाब भेजा है। चौहान ने भरोसा दिलाया कि केंद्र सरकार इस संकट की घड़ी में पंजाब के साथ मजबूती से खड़ी है और हर संभव सहायता दी जाएगी। उनके साथ केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू, सुनील जाखड़ और पार्टी के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
चौहान ने आगे कहा कि केंद्र सरकार की दो टीमें पंजाब पहुंच चुकी हैं। इनमें कृषि, ग्रामीण विकास, सड़क, ऊर्जा, वित्त और जल शक्ति विभाग के अधिकारी शामिल हैं। ये टीमें प्रभावित गांवों का दौरा कर नुकसान का विस्तृत आकलन करेंगी और अपनी रिपोर्ट भारत सरकार को सौंपेंगी।
केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि इस समय उनका पूरा ध्यान राहत और बचाव कार्यों पर केंद्रित है, इसलिए वह किसी अन्य सवाल का जवाब नहीं देंगे। चौहान ने दोहराया कि पंजाब को हर संभव मदद दी जाएगी और लोगों को मुश्किल घड़ी में अकेला नहीं छोड़ा जाएगा।
Comments & Discussions
Be the first to comment on this article!