Thu, 04 Jun 2026
Post Details

कार-AC सस्ते, दूध-रोटी टैक्स फ्री, नवरात्रि पर मिलेगा केंद्र सरकार का लोगों को तोहफा

 

GST काउंसिल की 56वीं बैठक में बड़ा फैसला लिया गया है। अब देश में 4 की जगह केवल 2 स्लैब – 5% और 18% होंगे। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 3 सितंबर को इसकी जानकारी दी। नए GST रेट्स 22 सितंबर 2025 से लागू होंगे।

कौन सी चीजें होंगी सस्ती?

नए GST स्लैब लागू होने के बाद कई जरूरी सामान और प्रोडक्ट सस्ते होंगे।

  • साबुन, शैंपू जैसे डेली यूज आइटम्स

  • एसी, कार जैसी इलेक्ट्रॉनिक और लग्जरी कैटेगरी के प्रोडक्ट्स

  • कई सर्विस सेक्टर्स में भी राहत मिलेगी

GST Free Items 2025

वित्त मंत्री ने बताया कि अब ये चीजें पूरी तरह GST फ्री होंगी:

  • दूध, रोटी, पराठा और छेना

  • 33 जीवन रक्षक दवाएं

  • गंभीर और दुर्लभ बीमारियों की दवाएं

  • इंडिविजुअल हेल्थ और लाइफ इंश्योरेंस

लग्जरी आइटम्स और तंबाकू पर बढ़ा टैक्स

जहां आम आदमी को राहत दी गई है, वहीं हानिकारक और लग्जरी प्रोडक्ट्स पर टैक्स बढ़ाया गया है।

  • तंबाकू और इससे बने प्रोडक्ट्स पर अब 28% की जगह 40% GST लगेगा

  • मध्यम और बड़ी कारें

  • 350cc से ज्यादा इंजन वाली मोटरसाइकिलें इस स्लैब में आएंगी

हालांकि तंबाकू प्रोडक्ट्स पर नई दर अभी लागू नहीं होगी।

बदलाव का मकसद

सरकार का कहना है कि इन बदलावों का मकसद आम आदमी को राहत देना, छोटे व्यवसायों को सपोर्ट करना और हानिकारक प्रोडक्ट्स जैसे तंबाकू पर टैक्स बढ़ाकर उनके इस्तेमाल को कम करना है।

Views: 131

Comments & Discussions

Be the first to comment on this article!



Latest News

Number of Visitors - 164663