फगवाड़ा गेट से लेकर रेलवे रोड तक: 25 से 28 जून तक बंद रहेंगी जालंधर की ये 13 प्रमुख मार्केट्स
पंजाब में आई भीषण बाढ़ अब राजनीतिक तकरार का मुद्दा बन गई है। हाल ही में राज्य के दौरे पर पहुंचे केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बाढ़ की वजह अवैध खनन को बताया था। चौहान के इस बयान पर आम आदमी पार्टी भड़क गई और भाजपा पर झूठ फैलाने और पंजाब को बदनाम करने का आरोप लगाया।
AAP नेताओं का कहना है कि पंजाब में जो बाढ़ का पानी घुसा है, वह हिमाचल और जम्मू-कश्मीर से छोड़ा गया पानी है। ऐसे वक्त में जब पूरा पंजाब आपदा से जूझ रहा है, भाजपा को राजनीति नहीं करनी चाहिए। AAP ने साफ कहा – “कृषि मंत्री झूठ बोल रहे हैं। अगर हिमाचल, जम्मू और उत्तराखंड में बाढ़ आई है तो वहां किसे जिम्मेदार ठहराएंगे?”
इसी के साथ AAP ने केंद्र सरकार और पीएम मोदी पर भी निशाना साधा। पार्टी का आरोप है कि अब तक केंद्र की तरफ से कोई राहत पैकेज तक नहीं दिया गया, और न ही पीएम मोदी ने पंजाब की बाढ़ को लेकर एक शब्द बोला।
शिवराज चौहान ने लगाया अवैध खनन का आरोप
गौरतलब है कि दो दिन पहले केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान ने पंजाब के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया था। दौरे के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि पंजाब में बाढ़ की मुख्य वजह अवैध खनन और नदियों-नहरों की सफाई न होना है। चौहान ने कहा कि यही लापरवाही इस तबाही की बड़ी वजह बनी है।
Comments & Discussions
Be the first to comment on this article!