Wed, 03 Jun 2026
Post Details

भारत में कल लगेगा चंद्र ग्रहण, सूतक काल में भूलकर भी न करें यह गलती

7 सितंबर रविवार को साल का दूसरा चंद्र ग्रहण लगने वाला है। यह ग्रहण भारत समेत कई देशों में स्पष्ट रूप से दिखाई देगा और इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य होगा। इसका सूतक काल 9 घंटे पहले यानी की दोपहर 12 बजकर 57 मिनट से लग जाएगा।  

भारत में साढ़े 3 घंटे रहेगा चंद्र ग्रहण
भारत में चंद्र ग्रहण का 7 सितंबर की रात 9 बजकर 58 मिनट से होगा और इस ग्रहण का समापन 8 सितंबर की आधी रात 1 बजकर 26 मिनट पर होगा। अगर ग्रहण के सबसे महत्वपूर्ण और पीक टाइमिंग की बात की जाए तो ये रात 11 बजकर 42 मिनट पर अपने चरम पर होगा। यानी भारत में संपूर्ण ग्रहण काल की कुल अवधि 3 घंटे 28 मिनट की रहेगी। 

क्यों लगता है चंद्र ग्रहण
ऐसा माना जाता है कि जब सूर्य और चंद्रमा के बीच पृथ्वी आ जाती है, तो सूर्य की रोशनी चंद्रमा तक नहीं पहुंच पाती है। इससे धरती की छाया चंद्रमा पर पड़ती है। इस घटना को चंद्र ग्रहण कहते हैं।

सूतक के दौरान न करें यह गलतियां
चंद्र ग्रहण का 9 घंटे पहले सूतक लग जाता है। सूतक के दौरान अन्न और भोजन का त्याग कर देना चाहिए। इस दौरान आध्यात्मिक चिंतन, ध्यान, रामचरितमानस का पाठ करें और शिव मंत्रों का जाप करें. इसके अलावा, बचे हुए खाने में ग्रहण के दौरान तुलसी का पत्ता डाल देना चाहिए।

Views: 156

Comments & Discussions

Be the first to comment on this article!



Latest News

Number of Visitors - 164650