Thu, 30 Jul 2026
Post Details

पूर्व प्रधानमंत्री की पत्नी को प्रदर्शनकारियों ने जिंदा जला दिया; उनकी मौ:त के बाद... पढ़ें पूरी खबर

पूर्व प्रधानमंत्री की पत्नी को प्रदर्शनकारियों ने जिंदा जला दिया; उनकी मौ:त के बाद...

पढ़ें पूरी खबर 

 

नेपाल की राजधानी काठमांडू और आसपास के इलाकों में हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर प्रतिबंध, कर्फ्यू और पुलिस कार्रवाई ने आम जनता में गुस्सा और डर दोनों फैला दिया है। प्रदर्शनकारियों ने पूर्व पीएम झलनाथ खनाल के घर में आग लगा दी। घर में उनकी पत्नी राज्यलक्ष्मी चित्रकार थीं जो  गंभीर रूप से जल गईं। उन्हें तुरंत कीर्तिपुर बर्न अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई।  सोमवार को हुए प्रदर्शनों में 19 युवाओं की मौत और 400 से ज्यादा लोगों के घायल होने के बाद अब यह आंदोलन जनाक्रोश में बदल चुका है। 

वहीं सोशल मीडिया बैन और भ्रष्टाचार के खिलाफ ज़ेन-ज़ी आंदोलन ने ऐसा तूफ़ान खड़ा कर दिया है कि हालात बेकाबू हो चुके हैं। राजधानी और कई जिलों में उग्र प्रदर्शन के बीच सेना को मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों को उनके आवासों से  हेलीकॉप्टर के जरिए सुरक्षित निकालना पड़ा। संसद भवन की सुरक्षा के लिए सेना तैनात है और कई अफसरों को सैन्य बैरकों में शिफ्ट किया गया है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 186791