Thu, 30 Jul 2026
Post Details

पटियाला में भीषण बस हादसा: 140 यात्री सवार पीआरटीसी बस पेड़ से टकराई

पटियाला के नाभा स्थित फरीदपुर गांव में आज सुबह एक भयानक पीआरटीसी बस हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि बस में कुल लगभग 140 यात्री सवार थे, जो अपनी मंजिल की ओर जा रहे थे। अचानक बस का संतुलन बिगड़ गया और यह अनियंत्रित होकर सामने लगे पेड़ से टकरा गई।

कंडक्टर ने बताया कि वह टिकट काटने में व्यस्त था तभी बस का संतुलन अचानक से बिगड़ गया। हादसे के कारण बस का आगे और पीछे का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। स्थानीय लोगों और एम्बुलेंस की मदद से घायल यात्रियों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

शुरूआती जानकारी के मुताबिक लगभग 15 से 20 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। प्रशासन ने राहत कार्य शुरू कर दिया है और घायलों के इलाज के लिए विशेष टीम भी अस्पताल में मौजूद है। फिलहाल हादसे के कारण ट्रैफिक प्रभावित हो गया है। आगे की जांच जारी है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 186619