Thu, 30 Jul 2026
Post Details

टेकऑफ के दौरान Spicejet प्लेन का गिरा टायर, पैसेंजर्स की सांसें अटकीं

गुजरात में स्पाइसजेट की फ्लाइट का टेकऑफ के दौरान टायर फट गया और वह रनवे पर जा गिरा। जिससे पैसेंजर्स के बीच हड़कंप मच गया। पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए प्लेन की मुंबई में इमरजैंसी लैंडिंग करवाई। तब जाकर प्लेन में सवार 75 पैसेंजर्स को सांस में सांस आई। 

स्पाइसजेट ने आधिकारिक बयान में बताया गया कि Q400 प्लेन ने 12 सितंबर को कांडला एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी। उड़ान के तुरंत बाद बाहरी टायर रनवे पर गिरा पाया गया, लेकिन प्लेन को बिना किसी तकनीकी परेशानी के मुंबई एयरपोर्ट पर सफलतापूर्वक उतार लिया गया।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 186659