Thu, 30 Jul 2026
Post Details

इटली भेजने के नाम पर ठगे 13 लाख रुपये, दो पर केस पढ़ें पूरी खबर 

इटली भेजने के नाम पर ठगे 13 लाख रुपये, दो पर केस

पढ़ें पूरी खबर 

 

जालंधर (राजन) : थाना पतारा को पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले एक दोस्त और उसके इटली में बैठे मामा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। गांव कोटली थान सिंह के निवासी चरणजीत ने पुलिस को दी गई शिकायत में आरोप लगाया कि उसके दोस्त चरणजीत सिंह उर्फ जग्गू और उसके मामा ने उसे इटली भेजने का झांसा देकर लाखों रुपये हड़प लिए। शिकायतकर्ता ने बताया कि जग्गू ने कहा कि उसके मामा मेजर सिंह पहले से इटली में रहते हैं। इस भरोसे में आकर शिकायतकर्ता ने 3,06,000 रुपये जग्गू के बैंक खाते में जमा करवाए और इसके अलावा 10 लाख रुपये 13,06,000 रुपये आरोपित को सौंप दिए गए। शिकायत में कहा गया है कि यह पूरा पैसा जग्गू ने अपने मामा मेजर सिंह को दे दिया, लेकिन न तो शिकायतकर्ता को वीजा दिलवाया और न ही उसके पैसे लौटाए। मामले की शिकायत पर पुलिस ने जांच की और थाना पतारा में केस दर्ज कर लिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पीड़ित परिवार ने पुलिस से मांग की है कि आरोपितों को जल्द गिरफ्तार कर पैसे वापस दिलवाए जाएं।

 

विदेश भेजने का झांसा देकर युवती से ठगे दो लाख, केस दर्ज

जालंधर : ट्रेवल एजेंट ने विदेश भेजने का झांसा देकर युवती से दो लाख रुपये ठग लिए। एजेंट ने न तो युवती को विदेश भेजा न पैसे वापस किए। जालंधर की मुस्कान की शिकायत पर थाना दो की पुलिस ने हरदेव नगर के रहने वाले हरनूर के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी, लेकिन आरोपित फरार चल रहा है। शिकायत में जालंधर के रहने वाली

 

मुस्कान ने बताया कि वह जानकार के जरिये आरोपित से मिली थी, जिसके बाद उसने विदेश भेजने का झांसा दिया। इस बारे में उसने परिवार के साथ वात की और वे भी राजी हो गए। उसने आरोप लगाया कि आरोपित हर बार नया-नया बहाना बनाकर 2.65 लाख रुपये ले गए, लेकिन कोर्स के लिए विदेश नहीं भेजा। इसके बाद उसने पुलिस के उच्च अधिकारियों को शिकायत दी।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 186796