Sat, 13 Jun 2026
Post Details

सैकड़ों भाजपा समर्थकों ने पुलिस धक्केशाही के खिलाफ विशाल धरना लगाया ।

*पुलिस अधिकारियों द्वारा दोषियों पर कानूनी कार्रवाई करने के आश्वासन के बाद शीतल अंगूराल उठे* 

 *हम किसी को छेड़ेंगे नहीं जो छेड़ेगा उसको छोड़ोगे नहीं-शीतल अंगूराल* 

 *वेस्ट सब डिवाजन पुलिस अधिकारियों की गलत कारगुज़ारी की वजह मजबूरी मे धरना लगाया-अशोक सरीन हिक्की*  

जालंधर 19 सितंबर (सोनू) : बीते कल जालंधर  नगर निगम चुनावों में वार्ड 45 से भाजपा उम्मीदवार सोनिया पाहवा के पति संदीप पाहवा पर लगातार पिछले दो महीने से पूर्व विधायक शीतल अंगूराल, मंडल प्रधान कुनाल शर्मा के खिलाफ सोशल मीडिया पर पुलिस रिकॉर्ड के करीब 27 आपराधिक मामलों मे नामजद हिस्ट्री शीटर सोनू सिलेंडर द्वारा गलत बोला जा रहा था।जिसके खिलाफ केवल 1 बार संदीप पाहवा उनका नाम लेने के चलते बोले थे। जिसके बाद जालंधर भाजपा प्रधान सुशील शर्मा व महामंत्री अशोक सरीन हिक्की को प्रशासनिक अधिकारियों ने शीतल अंगूराल और उनके समर्थकों को सोशल मीडिया पर किसी के भी खिलाफ बोलने से रोक लगाने को कहा था।जिसके बाद भाजपा नेताओं की बात मान कर पिछले 15 दिनों से शीतल अंगूराल का कोई भी समर्थक किसी के खिलाफ सोशल मीडिया पर नहीं बोला परंतु मंत्री एवं उनके बेटे के संरक्षण से अवैध कारोबारी रुका नहीं और निरंतर भाजपा नेताओं के खिलाफ बोल रहा। जिस पर पुलिस ने कोई कानूनी कारवाई एक दर्जन से ज्यादा बार लोगो द्वारा शिकायत दर्ज करवाने के बावजूद कोई कानूनी कारवाई नहीं की गई। यह आरोप पूर्व विधायक शीतल अंगूराल ने लगाते हुए बोला जालंधर वेस्ट मे कानून व्यवस्था चरमरा चुकी है। इसी फेल कानून व्यस्था का जिम्मेवार पंजाब सरकार और उनके मंत्री व उनका परिवार है। जो शराब तस्करों से अवैध रूप से 2 लाख 3 लाख रुपए महीना वसूल रहा है। यह रिकॉर्डिंग शीतल अंगूराल ने रिकॉर्डिंग पंजाब सरकार के मंत्री द्वारा शराब तस्कर से 2 लाख दूसरे से 3 लाख महीना लेने की रिकॉर्डिंग जनता मे सुनाई है।शीतल ने कहा हम किसी को छेड़ेंगे नहीं जो छेड़ेगा उसको छोड़ोगे नहीं जिसके लिए मैं हर दम कार्यकर्ता की आवाज बनकर लडूंगा। वही भाजपा महामंत्री अशोक सरीन हिक्की ने कहा वेस्ट सब डिवाजन पुलिस अधिकारियों की गलत कारगुज़ारी की वजह मजबूरी मे धरना लगाया है। क्योंकि एक तरफा पुलिस अधिकारी दबाव में काम कर रहे है। सरीन ने बताया कि
आज उच्च पुलिस अधिकारियों ने हमे विश्वास दिलाया है किसी भी प्रकार से अगर कोई भी आदमी सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक शब्दावली निजी रूप से किसी के खिलाफ बोलेगा लिखेगा तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कारवाई होगी। इस धरने पर एडीसीपी-2 हरिंद्र गिल पहुंचे जिनके शीतल अंगूराल भाजपा नेताओं को  आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कारवाई करने के आश्वासन देने के बाद धरना खत्म किया।इस मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित वेस्ट विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक शीतल अंगूराल,भाजपा जिला महामंत्री अशोक सरीन हिक्की,राजन अंगूराल,मंडल अध्यक्ष मनीष बल,कुणाल शर्मा,राजकुमार चौहान,अजय ठाकुर, अमरजीत गोल्डी,अमरजीत सिंह अमरी ,अश्वनी भंडारी,पार्षद मनजीत सिंह टीटू, संदीप पाहवा,कृष्णा मेनिया,पार्षद सतिंदर सरताज,  पार्षद राजीव ढींगरा, मोनू पुरी, सरताज अली,
 राजिंदर बिल्ला, हरीश ढल, सचिन सरीन, हरिंदर शर्मा, वरुण शर्मा,पार्षद तरविंद्र सोई, गौरव राय, महेंद्र पाल भगत, प्रदीप खुल्लर, कुकू भारद्वाज,दिनेश बबलू, रिंकू शर्मा, नितिन शर्मा, मोहित भगत, मलकीत सिंह, विशाल लूथरा, विजय राणा, अजय राणा, पप्पू शर्मा, ज्योति टंडन,, संजू अब्रुल,सुनील चोपड़ा,अशोक चड्ढा, योगेश मल्होत्रा ,भगत मनोहर लाल, ऋषि बहल, आदित्य शर्मा, राजीव वर्मा ,गौरव सैनी ,शुभम मैनी,तरसेम थापा ,विकास शर्मा दलेर सिंह ,वरुण तनेजा ,मनदीप शेरा,सुरेश महाजन, दिनेश चौहान, सुमन राणा, जस्सा फिरोजपुरिया ,कुलवंत सिंह सचिन जीत अरोड़ा, व अन्य उपस्थित थे |

Views: 130

Comments & Discussions

Be the first to comment on this article!



Latest News

Number of Visitors - 166550