Thu, 30 Jul 2026
Post Details

दो कारों की टक्कर के दौरान बड़ा हादसा टला, गाड़ियों के उड़े परखच्चे मौके पर पहुंची जांच में जुटी पुलिस पढ़ें पूरी खबर

दो कारों की टक्कर के दौरान बड़ा हादसा टला, गाड़ियों के उड़े परखच्चे 

मौके पर पहुंची जांच में जुटी पुलिस

पढ़ें पूरी खबर 


जालंधर  (राजन) : जालंधर के बीएसएफ चौक (बीएमसी चौक में रविवार रात करीब 12.30 बजे दो गाड़ियों की आपस में टक्कर हो गई। गनीमत रही कि हादसे के दौरान कोई जानी नुकसान नहीं लेकिन दोनों गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची थाना बारादरी की पुलिस मामले की जांच में जुट गई। 
पुलिस को दी शिकायत में पठानकोट के रहने वाले विपिन मल्होत्रा ने बताया कि वह अर्बन स्टेट फेस टू में रिश्तेदारों के घर से वापस पठानकोट जाने के लिए निकले थे। वह बीएमसी चौक के पास पहुंचे तो उसी दौरान तेज रफ्तार स्कोर्पियो कार ने हमारी एक्यूवी (XUV) कार को टक्कर मार दी। उनकी कार को ड्राइवर सहित वह दो महिलाएं व व्यक्ति मौजूद थे और किस्मत ने साथ दिया कि वह बच गए, वहीं दूसरी स्कार्पियो कार में सवार बस्ती दानिशमदां के रहने वाले जगदीप सिंह ने बताया वह दोस्त के साथ हवेली में खाना खाने ले लिए जा रहे थे कि बीएमसी चौक के पास एक्सयूवी कार चालक ने आगे निकलने के चक्कर में टक्कर मार दी। हादसे के दौरान दोनों की कारें क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के दौरान एक्सयूवी कार चालक ने स्कार्पियो चालकों पर नशे में ड्राइविंग करने के आरोप लगाए। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे थाना बारादरी के जांच अधिकारी एएसआइ विनय कुमार ने पहले दोनों गाड़ीयों को चौंक से हटवाया और दोनों पक्षों के बयान लेने के बाद स्कार्पियो कार चालक को हिरासत में लेकर थाने ले गए और मामले की जांच में जुट गए।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 186882