Thu, 30 Jul 2026
Post Details

जालंधर में पॉश इलाका भी सुरक्षित नहीं, मां के सामने ही बेटी से चैन स्नैचिंग, देखें Video

महानगर में आए दिन चोरी और लूटपाट की घटनाएं बढ़ रही हैं। अब पॉश माने जाने वाले अर्बन स्टेट में भी स्नैचिंग की वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

मां के सामने छिनी सोने की चेन

पीड़िता लिसी गुप्ता अपनी मां के साथ लैब से मेडिकल रिपोर्ट लेने आई थी। एक्टिवा पर मां को बैठाने के दौरान ही युवक ने गले से चेन झपट ली और साथी संग बाइक पर फरार हो गया।

10 मिनट देरी से पहुंची पुलिस

सूचना मिलते ही थाना डिवीजन नंबर 7 की पुलिस मौके पर पहुंची। जांच अधिकारी बलवंत कुमार ने बताया कि CCTV फुटेज खंगाले गए हैं, लेकिन बाइक की पहचान साफ नहीं हो सकी।

CCTV से सुराग तलाश रही पुलिस

पीड़िता के बयान दर्ज कर पुलिस ने आसपास के अन्य CCTV कैमरे भी खंगालने शुरू कर दिए हैं। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 186647