Thu, 30 Jul 2026
Post Details

जालंधर में प्रदर्शन के लिए स्थान तय, गैरकानूनी कार्रवाई पर प्रदर्शनकारी होंगे जिम्मेदार

जालंधर प्रशासन ने शांतिपूर्ण प्रदर्शनों के लिए जिले में 9 स्थान निर्धारित किए हैं। अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट-कम-एडिशनल डिप्टी कमिश्नर (जनरल) अमनिंदर कौर के आदेशानुसार ये स्थान विभिन्न संगठनों द्वारा आयोजित प्रदर्शन के लिए उपयोग किए जा सकेंगे।
निर्धारित स्थानों में शामिल हैं:

  1. पूजा ग्राउंड, तहसील कॉम्प्लेक्स के सामने
  2. देशभक्त स्मारक हॉल
  3. बर्ल्टन पार्क
  4. दशहरा ग्राउंड, जालंधर कैंट
  5. इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट ग्राउंड, करतारपुर
  6. आटा मंडी, भावापुर
  7. कपूरथला रोड, नकौदर का पश्चिमी भाग
  8. आटा मंडी, गांव सैफावाला (फिल्लौर)
  9. नगर पंचायत कॉम्प्लेक्स, शाहकोट
  10. प्रदर्शन नियम और सुरक्षा

आदेशों में कहा गया है कि प्रदर्शनकारियों को पुलिस कमिश्नर या उप-मंडल मजिस्ट्रेट से अग्रिम अनुमति लेनी होगी। प्रदर्शन के दौरान किसी भी प्रकार के हथियार, जैसे चाकू, लाठी या अन्य, ले जाने की अनुमति नहीं होगी। प्रदर्शन आयोजक को मार्शलिंग और शांतिपूर्ण मार्च सुनिश्चित करने की लिखित सूचना देनी होगी। प्रदर्शन के दौरान किसी भी गैरकानूनी कार्रवाई से होने वाले जान या माल के नुकसान के लिए आयोजक/प्रदर्शनकारी जिम्मेदार होंगे। ये आदेश अगले दो महीनों तक प्रभावी रहेंगे।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 186679