Thu, 30 Jul 2026
Post Details

पंजाब में स्कूलों का समय बदला, 1 अक्टूबर से इतने बजे लगेंगे स्कूल

पंजाब में एक बार फिर स्कूलों का समय बदलने जा रहा है। शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी सरकारी, निजी, सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त स्कूलों के लिए नए समय का ऐलान किया है।

अब 1 अक्टूबर 2025 से सभी स्कूल सुबह 8:30 बजे खुलेंगे।

  • प्राथमिक विद्यालय: सुबह 8:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक
  • माध्यमिक, उच्च और वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय: सुबह 8:30 बजे से दोपहर 2:50 बजे तक

फिलहाल स्कूल सुबह 8 बजे खुल रहे थे। नए आदेश पूरे राज्य में लागू होंगे। हालांकि शिक्षा विभाग की ओर से अभी आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

एक सत्र में तीन बार बदलता है टाइमटेबल

जानकारी के मुताबिक, पंजाब में एक शैक्षणिक सत्र में स्कूलों का समय तीन बार बदला जाता है।

  • 1 अप्रैल से 30 सितंबर तक: सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक
  • 1 से 31 अक्टूबर तक: सुबह 8:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे (प्राइमरी) और 2:50 बजे (सीनियर सेकेंडरी)
  • इसके बाद सर्दियों के अनुसार एक और बदलाव किया जाता है।

 

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 186593