Sat, 20 Jun 2026
Post Details

शादी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म पढ़ें पूरी खबर

शादी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म

पढ़ें पूरी खबर 

 

जालंधर (राजन) : नकोदर रोड पर स्थित एक अस्पताल में काम करने वाले युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपित के खिलाफ थाना छह की पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।आरोपित की पहचान पवन कुमार के रूप में हुई है। पवन कुमार भी उसी अस्पताल में काम करता था। थाना छह की पुलिस को दी शिकायत में युवती ने बताया कि वह अस्पताल में काम करती है और पवन भी वहीं काम करता था।

पवन ने उसे नहीं बताया कि वह शादीशुदा है और उसने उसे शादी का झांसा दिया। इसके बाद उसने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। बाद में पता चला कि पवन शादीशुदा है।पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया। आरोपित फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस छापामारी कर रही है।

Views: 93

Comments & Discussions

Be the first to comment on this article!



Latest News

Number of Visitors - 167967