Thu, 30 Jul 2026
Post Details

पंजाब में सीएम मान ने उपचुनाव के लिए AAP उम्मीदवार का किया ऐलान

तरनतारन उपचुनाव के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आप उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है। उन्होंने अपनी रैली के दौरान हरमीत सिंह संधू को उम्मीदवार के तौर पर मैदान पर उतारा है। दरअसल आप विधायक कश्मीर सिंह सोहल के निधन के कारण सीट खाली हो गई थी।

27 जून को हुआ था निधन
दरअसल तरनतारन के आप विधायक कश्मीर सिंह सोहल का 27 जून को निधन हो गया था। वह काफी लंबे समय से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे। बीते दिन अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई थी, जिस कारण उन्हें अमृतसर के अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां ईलाज के दौरान उनकी मौत हो थी।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 186775