Thu, 30 Jul 2026
Post Details

जालंधर में एक बार फिर से विवादों में SHO भूषण कुमार, रेप पीड़िता की मां से की अभद्र बातचीत, Video

 
जालंधर के फिल्लौर थाने के एसएचओ भूषण कुमार एक बार फिर विवादों में हैं। इस बार उन पर नाबालिग रेप पीड़िता की मां से अभद्र बातचीत करने और उसे अपने सरकारी आवास पर बुलाने का दबाव बनाने का गंभीर आरोप लगा है। मामला सामने आने के बाद अधिकारियों ने उन्हें तुरंत लाइन हाजिर कर दिया है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुई संदिग्ध ऑडियो क्लिप
सोशल मीडिया पर एसएचओ और महिला के बीच बातचीत की एक ऑडियो क्लिप तेजी से वायरल हो रही है। लगभग 1.50 मिनट की इस रिकॉर्डिंग में एक व्यक्ति, जिसे एसएचओ भूषण कुमार बताया जा रहा है, महिला से यह पूछता सुनाई देता है कि उसका पति घर पर है या काम पर गया है। जब महिला जवाब देती है कि वह घर पर अकेली है, तो वह व्यक्ति कहता है, “तू अकेले आ जा, अंदर नहीं करूंगा, बस बात करेंगे।” आगे वह कहता है, “कचहरी के सामने आकर फोन करना, फिर बताऊंगा कहां आना है।”

फॉरेंसिक टेस्ट होगा ऑडियो का
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएचओ भूषण कुमार को लाइन हाजिर कर दिया गया है। एसएसपी कार्यालय ने इस घटना की जांच एसपी रैंक के अधिकारी को सौंपी है। साथ ही वायरल ऑडियो की फॉरेंसिक जांच भी करवाई जाएगी, ताकि रिकॉर्डिंग की सत्यता की पुष्टि की जा सके।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 186714