Thu, 30 Jul 2026
Post Details

BREAKING: जालंधर में थार-एक्टिवा की टक्कर... गाड़ी में हुआ ब्लास्ट! इस एक गलती ने ले ली जान!

जालंधर के रामा मंडी-होशियारपुर रोड पर नंगल शाम लिंक सड़क पर देर शाम एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां एक थार और एक्टिवा की भीषण टक्कर हो गई। टक्कर के बाद थार में आग लग गई और एक्टिवा थार के नीचे दब गई। इस दुर्घटना में एक्टिवा सवार की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, थार का ड्राइवर हादसे के बाद मौके से फरार हो गया।

आग लगने के बाद थार जलकर राख

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घटना देर शाम की है। एक्सीडेंट का पता चलते ही फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। थार टक्कर के बाद बुरी तरह से जलकर राख हो गई। लोगों ने बताया कि गाड़ी में आग लगने से एक ब्लास्ट हुआ, जिसके बाद दूर तक आग की लपटें उठती दिखाई दीं। गनीमत यह रही कि थार सवार दोनों लोग आग लगने से पहले ही गाड़ी से निकल कर भाग गए।

ओवर स्पीड थार ने एक्टिवा सवार को घसीटा

लोगों का कहना है कि थार ओवर स्पीड में थी। एक्टिवा के साथ टक्कर होने के बाद वह कई मीटर दूर तक एक्टिवा चालक को सड़क पर घसीट कर ले गई, जिससे एक्टिवा चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने शुरू की जांच

हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। रामामंडी पुलिस का कहना है कि मृतक की अभी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार थार चालक की तलाश की जा रही है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 186572