Thu, 30 Jul 2026
Post Details

जालंधर समेत पूरे पंजाब की हवा हुई ज़हरीली, सिर्फ इतने घंटे ही हवा हो गई प्रदूषित

जालंधर समेत पंजाब के कई शहरों में सोमवार रात 8 बजे के बाद दिवाली के पटाखों ने हवा में जहर घोल दिया। कुछ ही घंटों में हवा की क्वालिटी इतनी बिगड़ी कि कई इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंच गया।

सिर्फ 4 घंटे में AQI 114 से पहुंचा 500 तक

राज्य के पर्यावरण निगरानी केंद्रों के मुताबिक, सोमवार शाम 8 बजे तक जालंधर में औसत AQI 114 दर्ज किया गया था। लेकिन पटाखे फूटने के बाद हालात बिगड़ते चले गए 

रात 9 बजे: 269

रात 10 बजे: 338

रात 11 बजे: 500

सुबह मिली राहत
आधी रात और 1 बजे तक भी AQI 500 पर टिका रहा, जो ‘अत्यंत खतरनाक’ स्तर है। सुबह 7 बजे तक थोड़ी राहत जरूर मिली, जब AQI घटकर 248 दर्ज किया गया, लेकिन तब तक शहर की हवा दमघोंटू हो चुकी थी।

आज फिर बिगड़ सकते हैं हालात
पंजाब के कई जिलों में मंगलवार को भी बंदी छोड़ दिवस के मौके पर पटाखे चलाने की तैयारियां हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि इससे मंगलवार रात तक प्रदूषण का स्तर फिर से बढ़ सकता है।

मास्क पहन कर निकलें बच्चे-बुजुर्ग
डॉक्टरों ने लोगों को सलाह दी है कि वे ज़रूरत पड़ने पर ही घर से निकलें और मास्क का इस्तेमाल करें। धुंध और धुएं का असर सबसे ज़्यादा बुजुर्गों, बच्चों और सांस के मरीजों पर पड़ रहा है।
 

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 186572