Thu, 30 Jul 2026
Post Details

जालंधर के पॉश इलाके में दिवाली पर युवक का कत्ल, भाई पर ही लगे हत्या के आरोप

जालंधर (राजन) : शहर में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि आए दिन गोली चलना और कत्ल होना आम बात हो ही है। बीती रात गढ़ा इलाके के लेबर कॉलोनी में फिर एक खौफनाक वारदात हो गई। देर रात कुछ बदमाशों ने एक परिवार पर हमला कर दिया, जिसमें 36 वर्षीय  कुश की मौत हो गई, जबकि उसका भाई निखिल गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवार ने इसकी शिकायत थाना सात की पुलिस को दी और मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और देर रात एक महिला सहित कुछ व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने लगी। और फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 186698