Thu, 30 Jul 2026
Post Details

जालंधर की राजनीति गर्माई! AAP सेंट्रल हल्का इंचार्ज नितिन कोहली इस नेता को पार्टी में करवाने जा रहे हैं शामिल

 

जालंधर के सेंट्रल हलके में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को बड़ा झटका लगने जा रहा है। बताया जा रहा है कि बीजेपी के एक मौजूदा पार्षद जल्द ही आम आदमी पार्टी (AAP) में शामिल होने जा रहे हैं। सेंट्रल हलके के आप इंचार्ज नितिन कोहली बीजेपी के इस पार्षद को पार्टी में शामिल कराकर बड़ा राजनीतिक दांव खेलने की तैयारी में हैं।

कौन हैं वह पार्षद?
पार्टी से जुड़े सूत्रों के अनुसार जालंधर के वार्ड नंबर 12 से भारतीय जनता पार्टी के पार्षद शिवम शर्मा पाला बदलकर आम आदमी पार्टी (AAP) का दामन थाम सकते हैं। सूत्रों ने बताया कि पार्षद शिवम शर्मा को नितिन कोहली ही आम आदमी पार्टी में लेकर आ रहे हैं। यह घटनाक्रम आने वाले स्थानीय निकाय चुनावों से पहले बीजेपी के लिए बड़ा झटका हो सकता है।

अभी कोई भी बयान नहीं, सिर्फ चर्चाएं
हालांकि, इस मामले पर अभी तक दोनों पार्टियों के नेताओं की तरफ से कोई भी आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। माना जा रहा है कि अब से कुछ देर बाद इस जॉइनिंग का आधिकारिक ऐलान हो सकता है।
 

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 186741