Thu, 30 Jul 2026
Post Details

भाजपा नेता एनपीएस ढिल्लों ने डेरा ब्यास के प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों से की मुलाकात  इन मुद्दों पर हुई बातचीत  पढ़ें पूरी खबर 

भाजपा नेता एनपीएस ढिल्लों ने डेरा ब्यास के प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों से की मुलाकात 

इन मुद्दों पर हुई बातचीत 

पढ़ें पूरी खबर 

 

जालंधर (राजन) : जालंधर। भाजपा के सीनियर नेता एनपीएस ढिल्लों ने मंगलवार को ब्यास डेरा प्रमुख गुरिंदर सिंह ढिल्लों से मुलाकात की। इस दौरान भाजपा नेता ने डेरा प्रमुख से पंजाब के वर्तमान हालात, सामाजिक सद्भाव और विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।

भाजपा नेता ने कहा कि पंजाब की प्रगति सभी समुदायों के सहयोग और एकता से ही संभव है। राज्य में शांति और विकास को आगे बढ़ाने के लिए मिलकर काम करना चाहिए। ब्यास डेरा प्रमुख गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने राज्य में सकारात्मक माहौल बनाए रखने और सेवा भावना से काम करने के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने सभी से अपील की कि पंजाब के बेहतर भविष्य के लिए एकजुट होकर काम करें।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 186775