Thu, 30 Jul 2026
Post Details

भारतीय महिला टीम का कमाल! ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराकर वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंची टीम इंडि

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इतिहास रच दिया है। आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 के दूसरे सेमीफाइनल में टीम इंडिया ने गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

गुरुवार को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी में खेले गए इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में भारत ने वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे बड़ा रन चेज सफलतापूर्वक पूरा किया। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 339 रनों का विशाल लक्ष्य रखा था, जिसे भारत ने 48.3 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

जेमिमा रोड्रिग्स बनीं मैच की हीरो

भारत की युवा बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 127 रनों की नाबाद और विजयी पारी खेली। उनके इस प्रदर्शन के लिए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।

कप्तान हरमनप्रीत का दमदार साथ

कप्तान हरमनप्रीत कौर ने भी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने 88 गेंदों पर 89 रन बनाए और जेमिमा के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 167 रनों की साझेदारी की, जिसने भारत की जीत की नींव रखी।

भारत तीसरी बार फाइनल में

यह भारतीय महिला टीम का तीसरा वर्ल्ड कप फाइनल होगा। टीम ने इससे पहले 2005 और 2017 में फाइनल में जगह बनाई थी, लेकिन खिताब जीतने से चूक गई थी। इस बार टीम का लक्ष्य ट्रॉफी पर कब्जा जमाने का है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 186779