Thu, 30 Jul 2026
Post Details

लहरागागा में सीवरेज हादसा पीड़ितों को न्याय के लिए लहरा-सुनाम स्टेट हाईवे किया जाम ।

ख़बरिस्तान नेटवर्क, लुधियाना : ग्यासपुरा में एक बार फिर गैस लीक का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक गैस लीक होने से एक गर्भवती महिला बेहोश हो गई है। गैस लीक होने की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। जिसके बाद पुलिस और NDRF की टीमें मौके पर पहुंचे गई है। वहीं पूरे इलाके को भी सील कर दिया गया है।

दो महिलाओं को अस्पताल में करवाया गया भर्ती

जानकारी के मुताबिक गैस लीक होने से दो महिलाएं बेहोश हुई हैं। जिनकी पहचान रुबी और सविता के रुप में हुई है। महिलाओं को अस्पताल में दाखिल करवाया गया जहां उनकी हालत खतरे से बाहर है। घटना स्थल पर पहुंच NDRF की टीम ने मौके का जायजा ले रही है। घटना स्थल पर ऑक्सीजन लेवल की जांच की गई। 

अधिकारियों ने कहा- गैस लीक का कोई मामला नहीं

करीब 5 घंटे तक इलाके को पूरी तरह से सील कर सीवरेज के गटरों को चैक किया। आखिर अधिकारियों मुताबिक गैस लीक जैसा कोई मामला अभी सामने नहीं आया लेकिन इलाके की फैक्ट्रियों आदि में औचक निरिक्षण लगातार करवाए जाएंगे।

30 अप्रैल भी हुई थी गैस लीक, 11 लोगों की हुई थी मौत

आपको बता दें कि 30 अप्रैल को भी ग्यासपुरा में गैस लीक होने की घटना सामने आई थी। इस हादसे में 11 लोगों की मौत हो हुई थी। इस घटना में मरने वालों में बच्चे और महिलाएं भी शामिल थी। 

शनिवार को ही आई थी लीक कांड की जांच रिपोर्ट 

ग्यासपुरा में अप्रैल में हुए गैस रिसाव कांड से हुई 11 लोगों की मौत के मामले में जिला प्रशासन की तरफ से अपनी जांच पूरी कर ली गई है। जहां 11 लोगों की मौत का जिम्मेदार कभी नगर निगम को तो कभी प्रदूषण विभाग को बताया जा रहा था, लेकिन विभाग द्वारा की गई जांच में किसी भी विभाग को इसका जिम्मेदार नहीं बताया गया है। सभी विभागों को 11 लोगों की मौत के मामले में क्लीन चिट दे दी गई है।

मुख्यमंत्री ने घटना पर जताया था दुख

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने लुधियाना में गैस रिसाव की घटना पर दुख जताया है। सीएम मान ने ट्वीट कर कहा लुधियाना के ग्यासपुरा इलाके में फैक्ट्री से गैस रिसाव की घटना बेहद दुखद है..पुलिस, सरकार और एनडीआरएफ की टीम मौके पर मौजूद है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 186760