Thu, 30 Jul 2026
Post Details

जालंधर में नहीं रुक रही आपराधिक घटनाएं, सुबह-सुबह व्यक्ति से हुई स्नैचिंग, देखें Video

जालंधर में लुटेरों के हौंसले इस कदर बुलंद हैं कि अब वे थानों के पास भी दिनदहाड़े वारदात को अंजाम देने से नहीं डर रहे। वहीं अब ताजा मामला बबरीक चौक के पास से सामने आया है, जहां कुछ ही मीटर की दूरी पर स्थित थाना-5 के नजदीक बाइक सवार दो लुटेरे एक व्यापारी की सोने की चेन छीनकर फरार हो गए।

पीड़ित व्यापारी विनय मल्हौत्रा ने बताया कि सुबह करीब 8 बजे वह अपने एक्टिवा पर दफ्तर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आई पल्सर बाइक पर सवार दो युवकों ने अचानक उनके गले से चेन झपट ली। चेन बचाने की कोशिश में उनका एक्टिवा असंतुलित हो गया और वह सड़क पर गिर पड़े।

जांच अधिकारी ASI ने बताया कि पीड़ित की शिकायत दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों का सुराग लगाया जा सके। एसएचओ ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और लुटेरों की तलाश तेज़ी से जारी है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 186714