Thu, 30 Jul 2026
Post Details

आटो में बैठी महिला से लुटेरों ने झपटा पर्स पढ़ें पूरी खबर 

आटो में बैठी महिला से लुटेरों ने झपटा पर्स

पढ़ें पूरी खबर 

 

जालंधर (राजन) : थाना बारादरी के अंतर्गत आते बस स्टैंड के पास पीर बाबा की दरगाह के पास दो बाइक सवार युबकों ने आटो में जा रही महिला से बैग छीन लिया। महिला ने वारदात के दौरान शोर मचाया, लेकिन आरोपित भागने में कामयाब हो गए। बैग में 1.20 लाख रुपये की नकदी थी, जिसकी शिकायत मनजीत नगर की रहने वाली अमनदीप कौर ने थाना बारादरी की पुलिस को दी।

अमनदीप किसी रिश्तेदार के घर लुधियाना वापस सात बजे बस स्टैंड पहुंची थी, जिसके बाद वह घर जाने के लिए आटो में सवार हो जा रही थी। तभी पीछे आए दो बाइक सवार युवकों ने उसके हाथ में पकड़ा हुआ बैग छीन लिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे थाना बारादरी के जांच अधिकारी एएसआइ सुखदीप सिंह ने आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि वह घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रहे हैं।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 186687