Sun, 14 Jun 2026
Post Details

जालंधर में दर्दनाक हादसा, टाटा मैजिक के रस्से खुलने से गिरी पाइपें; दो छात्रों की मौत पढ़ें पूरी खबर 

जालंधर में दर्दनाक हादसा, टाटा मैजिक के रस्से खुलने से गिरी पाइपें; दो छात्रों की मौत

पढ़ें पूरी खबर 

 

जालंधर (राजन) : गांव मौ साहिब में शुक्रवार को जा रहे छोटा हाथी (टाटा मैजिक) के रस्से खुल गए। इससे गाड़ी पर रखी पीछे स्कूटी से जा रहे डीएवी स्कूल के 12वीं के छात्रों पर गिर गईं। इससे एक छात्र की मौत मौके पर ही हो गई, जबकि दूसरे ने लुधियाना के अस्पताल में शनिवार को दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही गांव नंगल में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने छोटा हाथी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। चालक फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

गांव नंगल निवासी सौरव और युवम डीएवी स्कूल में 12वीं में पढ़ते थे। दोनों स्कूटी से कुर्ता-पायजामा सिलवाने के लिए गांव बिलगा गए थे। थाना प्रभारी पलविंदर सिंह के अनुसार जब दोनों बच्चे बिलगा से अपने गांव लौट रहे थे। रास्ते में गांव मौ साहिब में उनके आगे एक छोटा हाथी (पीबी-08-ईएफ-6529) जा रहा था, जिसका रस्सा टूट गया।

इससे छोटा हाथी पर रखी लोहे की पाइपें छात्रों की स्कूटी के हैंडल पर गिर गई, जिससे उनका संतुलन बिगड़ गया और वे स्कूटी से गिर पड़े। उनके सिर सड़क पर लगने के कारण उन्हें गंभीर चोटें आईं। बिलगा पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उनकी नाजुक हालत को देखते हुए दयानंद अस्पताल लुधियाना रेफर कर दिया गया।

डॉक्टरों ने बताया कि युवक की सिर से अधिक खून बह जाने के कारण मौत हो गई, जबकि सौरव ने अगले दिन दम तोड़ दिया। इस घटना पर डीएवी स्कूल के प्रिंसिपल योगेश गंभीर ने दुख व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि युवम साइंस व सौरव कामर्स का छात्र था। दोनों बच्चे होनहार थे।

Views: 75

Comments & Discussions

Be the first to comment on this article!



Latest News

Number of Visitors - 166585