Thu, 30 Jul 2026
Post Details

घर का ताला तोड गहने चुराए, मामला दर्ज  पढ़ें पूरी खबर 

घर का ताला तोड गहने चुराए, मामला दर्ज 

पढ़ें पूरी खबर 

 

जालंधर (राजन) : बस्ती दानिशमंदा का एक परिवार दो दिन पहले बनारस काशी माथा टेकने गया था, इसी दौरान चोरों ने उनके खाली घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के गहने और नकदी चुरा ली।

चोरी की जानकारी पड़ोसियों को हुई, जिन्होंने परिवार को फोन कर घटना की सूचना दी। जब परिवार दोपहर में घर लौटा, तो उन्होंने पुलिस को चोरी की सूचना दी। गौरव, जो बस्ती दानिशमंदा का निवासी है, ने बताया कि उन्हें एक स्थानीय व्यक्ति ने फोन करके बताया कि उनके मेन गेट का ताला टूटा हुआ है और घर का सामान बिखरा हुआ है। बुधवार को लौटने पर उन्होंने देखा कि घर से 16 हजार रुपये नकद और गहने चोरी हो चुके थे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 186698