Thu, 30 Jul 2026
Post Details

करंट लगने से युवक की हुई मौत  पढ़ें पूरी खबर 

करंट लगने से युवक की हुई मौत 

पढ़ें पूरी खबर 

 

जालंधर (राजन) : बीते रविवार विकास पांडे नाम के 18 वर्षीय युवक की करंट लगने से मौत हो गई थी। मृतक के चाचा अजय मिश्रा ने आरोप लगाया है कि भतीजा विकास पांडे गाड़ियों की वर्कशाप में काम करता था। रविवार को वर्कशाप संचालक एक घर व दुकान में पेंट करवाने के लिए साथ ले गया था। पेंट करने के दौरान करंट लगने की बात कही जा रही है।

हालांकि, पारिवारिक सदस्यों को मौत के कारणों का पता नहीं लगा। मौत करंट लगने से हुई या फिर कोई और कारण है। पुलिस ने मृतक के शरीर को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले को लेकर चाचा अजय मिश्रा पुलिस थाने गए थे। पुलिस को कार्रवाई करने की मांग की थी।

फिलहाल अभी तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। पारिवारिक सदस्यों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि मामले को गंभीरता से लें। वहीं, एजीआइ हाइट्स चौकी इंचार्ज सुरजीत सिंह ने कहा कि युवक दुकान में पेंट कर रहा था कि अचानक उसे करंट लग गया।

शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया है। हादसे के बारे में परिवार को सूचित कर दिया है। परिवार के बयानों पर बनती कार्रवाई जरूर करेंगे।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 186775