Thu, 30 Jul 2026
Post Details

मंगेतर, परिवार और पार्षद पति फरार पढ़ें पूरी खबर 

मंगेतर, परिवार और पार्षद पति फरार

पढ़ें पूरी खबर 

 

जालंधर (राजन) : न्यू सुराजगंज में अमनदीप सुसाइड केस में नामजद पार्षद पति भार्गव कैंप के सुदेश भगत और मंगेतर का परिवार घर से फरार हो गया है। भार्गव थाने की पुलिस ने आरोपितों के घर में दबिश दी, लेकिन कोई नहीं मिला। थाना प्रभारी मोहन लाल ने बताया कि लड़की के रिश्तेदारों के घर में तलाश की, जहां कई इनपुट मिले है। उन्होंने बताया कि आरोपितों को पकड़ने के लिए दो टीमों का गठन किया है और वह खुद केस को डील रहे है। जल्द ही फरार चल रहे आरोपितों को गिरफ्तार कर लेंगे। बता दें कि न्यू सुराजगंज में युवक ने सगाई के बाद शादी से इन्कार होने पर लड़की से परेशान होकर फंदा लगाकर जान दे दी थी।

थाना भार्गव कैंप की पुलिस ने मृतक अमनदीप सं की मां अंजली के बयान पर मंगेतर ए बस्ती शेख की रहने वाली कशिश,च पिता हैप्पी, मां रेखा, नानी और पार्षद पति भार्गव कैंप के रहने वाले सुदेश भगत के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। उसने बयान में कहा कि कशिश और बेटे अमनदीप के प्रेम सबंध थे। इसके चलते दोनों की मंगनी कर दी थी। कुछ समय के बाद लड़की ने शादी से इन्कार कर दिया था, जिसके चलते बेटे ने परेशान होकर जान दे दी थी।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 186744