Thu, 30 Jul 2026
Post Details

नशे में धुत युवकों ने घर में घुसकर दंपती को धमकाया पढ़ें पूरी खबर 

नशे में धुत युवकों ने घर में घुसकर दंपती को धमकाया

पढ़ें पूरी खबर 

 

जालंधर (राजन) : सोढल रोड स्थित काली माता मंदिर वाली गली में बुधवार देर रात लगभग 12:30 बजे नशे में धुत अज्ञात युवकों ने एक बुजुर्ग दंपती के घर पर हमला किया और धमकाया। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। थाना आठ की पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक हमलावर तेजधार हथियारों से लैस थे और घर में घुसते ही चमन लाल और उनकी पत्नी विद्या देवी को गालियां देने लगे। बुजुर्ग दंपती ने छत पर स्थित कमरे में छिपकर अपनी जान बचाई। हमलावरों ने घर में घुसकर गाली-गलौज करने के बाद गली में खड़े होकर भी धमकियां दीं और ललकारे मारते हुए फरार हो गए। घटना के दौरान उन्होंने गली में लगे कई घरों के सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए। मोहल्ले के लोगों का सोढल के काली माता मंदिर वाली गली में सीसीटीवी में कैद हमलावर वीडियोबीब कहना है कि हमला करने वालों में दो युवक ऐसे हैं, जो हाल ही में जेल से बाहर आए हैं।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 186622