Thu, 30 Jul 2026
Post Details

जालंधर में सैलून में काम करने वाली महिला के साथ गैंगरेप, मालिक समेत दो साथियों पर केस दर्ज पढ़ें पूरी खबर 

जालंधर में सैलून में काम करने वाली महिला के साथ गैंगरेप, मालिक समेत दो साथियों पर केस दर्ज

पढ़ें पूरी खबर 

 

जालंधर (राजन) : छोटी बारादरी में स्थित गोल्डन स्टार सैलून में काम किए रखी महिला से मालिक ने साथियों सहित दुष्कर्म कर दिया। महिला ने विरोध किया लेकिन वह खुद को बचा नहीं पाई। आरोपितों ने महिला को खुद के साथ हुई घटना पुलिस को बताने पर जान से मारने की धमकी थी।

वह अपने गांव की रहने वाली सहेली सिमरन से मिली, जिसने उसे छोटी बारादरी में गोल्डन स्टार सैलून के मालिक से मिलवाया। मालिक ने सैलून 10 हजार रुपये महीने सैलरी देने का कहकर सैलून में सफाई के लिए रख लिया और रहने खाने का प्रबंध सैलून में ही करवा दिया।

वह रविवार रात करीब 10 बजे वह सैलून में सो रही थी कि उसी दौरान सैलून मालिक दो साथियों के साथ आया। वह न सैलून मालिक का नाम जानती थी और न ही उसके साथ आए दो दोस्तों को। उसने आरोप लगाए कि सैलून मालिक ने दोनों साथियों सहित उसे पकड़ कर जबरदस्ती करनी शुरू कर दी। उसने विरोध भी किया लेकिन वह अपने आप को पता नहीं सकी।

सैलून मालिक ने साथियों के साथ मिलकर उससे दुष्कर्म किया, जिसकी शिकायत उसने थाना सात की पुलिस को दी। थाना सात के जांच अधिकारी एएसआई बलवंत सिंह ने जांच के दौरान आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और वह जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लेंगे।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 186622