Thu, 30 Jul 2026
Post Details

जालंधर में पैदल जा रहे व्यक्ति को तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर  इलाज दौरान हुई मौत  पढ़ें पूरी खबर 

जालंधर में पैदल जा रहे व्यक्ति को तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर 

इलाज दौरान हुई मौत 

पढ़ें पूरी खबर 

 

जालंधर (राजन) : थाना एक के अंतर्गत आते वेरका मिल्क प्लांट के पास पैदल जा रहे व्यक्ति को तेज रफ़्तार वाहन चालक ने टक्कर मार दी और हादसे के दौरान व्यक्ति के गंभीर चोटें आई। घटना स्थल से निकल रहे राहगीरों ने उसे घायल हालत में सिविल अस्पताल में पहुंचाया, जहां पृथ्वी नगर के रहने वाले बलविंदर कुमार की मौत हो गई। थाना एक ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया है।

पुलिस को दी शिकायत में मृतक बलविंदर कुमार की पत्नी राजविंदर कौर ने बताया कि उसके पति काम के सिलसिले में वेरका मिल्क प्लांट की ओर गए हुए थे और वह वहां से वापस घर लौट रहे थे कि उसी दौरान किसी अज्ञात वाहन चालक ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के दौरान उनके सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आई।

घायल अवस्था में राहगीरों ने इलाज के लिए सिविल अस्पताल में पहुंचाया, जहां उनकी इलाज दौरान मौत हो गई। थाना एक के जांच अधिकारी एएसआइ जसविंदर सिंह ने बताया कि उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में पहुंचा दिया है। घटनास्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है और वह जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार कर लेंगे।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 186621